स्वर्गीय राकेश बिश्नोई प्रकरण: केके विश्नोई के हस्तक्षेप से सरकार ने दिखाई संवेदनशीलता
स्वर्गीय राकेश बिश्नोई मामले में राजस्थान सरकार और पीड़ित परिवार के बीच सफल वार्ता हुई, जिसमें राज्य मंत्री केके विश्नोई की अहम भूमिका रही। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीश कुमार, जयपुर जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी, और कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने परिवार और प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा कर उचित कार्रवाई और मुआवजे पर सहमति बनाई। सरकार ने निष्पक्ष जांच और न्याय का आश्वासन दिया, जिसमें केके विश्नोई के प्रयासों की सराहना हुई।
स्वर्गीय राकेश बिश्नोई मामले में राजस्थान सरकार ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार के साथ सफल वार्ता की। इस वार्ता में राज्य मंत्री श्री केके विश्नोई की भूमिका अहम रही, जिनके प्रयासों से पीड़ित परिवार की मांगों पर सहमति बनी।
राज्य सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल, राज्य मंत्री श्री केके विश्नोई, चिकित्सा शिक्षा सचिव श्री अम्बरीश कुमार, जयपुर जिला कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार सोनी, और जयपुर कमिश्नर श्री बीजू जॉर्ज जोसफ ने पीड़ित परिवार और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श किया। इस दौरान सरकार ने सकारात्मक और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वार्ता में विधायक श्री अभिमन्यु पूनियां, उप जिला प्रमुख जोधपुर श्री विक्रम सिंह विश्नोई, श्री शिवराज विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
राज्य सरकार ने घटना के प्रति शुरू से ही संवेदनशील रुख अपनाया है और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और अन्य सहायता प्रदान करने के लिए त्वरित कदम उठाने का वादा किया है।