RAS 2024: अभ्यर्थी 6 जुलाई से देख सकेंगे अपनी Answer Book, RPSC ने जारी किया पूरा शेड्यूल
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS मुख्य परीक्षा-2024 की उत्तर पुस्तिकाएं देखने और डाउनलोड करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 6 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2024 (RAS Main 2024) के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने उम्मीदवारों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं (Answer Book) का ऑनलाइन अवलोकन और डाउनलोड करने का अवसर दिया है।
इच्छुक अभ्यर्थी 6 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
ऐसे करें आवेदन
आयोग के सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार, अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर Candidate Information सेक्शन में जाकर RAS Exam 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर OTP के माध्यम से लॉगिन करना होगा।