स्कॉर्पियो की टक्कर से बोलेरो पलटी, एक ही परिवार के 4 लोग घायल, ड्राइवर फरार

बाड़मेर के बायतु थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो की टक्कर से बोलेरो पलट गई, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए। हादसे में 6 अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि टक्कर मारने वाला ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
April 23, 2026 • 11:48 AM  16
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
स्कॉर्पियो की टक्कर से बोलेरो पलटी, एक ही परिवार के 4 लोग घायल, ड्राइवर फरार
“स्कॉर्पियो की टक्कर से बोलेरो पलटी, एक ही परिवार के 4 लोग घायल, ड्राइवर फरार”
Favicon
Read more onthekhatak.com
23 Apr 2026
https://thekhatak.com/scorpio-bolero-accident-barmer-family-injured-hit-and-run
Google News
Copied
स्कॉर्पियो की टक्कर से बोलेरो पलटी, एक ही परिवार के 4 लोग घायल, ड्राइवर फरार

बाड़मेर। जिले के बायतु थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से बोलेरो वाहन पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि छह अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

जानकारी के अनुसार, हीरा की ढाणी निवासी नारायण राम पुत्र चेनाराम अपने परिवार के साथ बोलेरो में सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान माधासर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर बायतु थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत बायतु अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में नारायण राम, उनकी पत्नी लक्ष्मी, बेटी मनीषा और लक्ष्मी पत्नी घमडाराम घायल हो गए। डॉक्टरों के अनुसार नारायण राम के हाथ में और लक्ष्मी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अन्य घायलों को सामान्य चोटें आई हैं। बोलेरो में सवार छोटे बच्चों सहित छह अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। वहीं, टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter