कॉन्स्टेबल हत्याकांड का आरोपी कोर्ट से फरार, सरेंडर के बाद लोक अदालत की भीड़ में हुआ फरार

दौसा के सिकराय कोर्ट में कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर हत्याकांड का आरोपी विजय मीणा सरेंडर करने के बाद लोक अदालत की भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपी को जमानत नहीं मिलने और जेल भेजे जाने की आशंका थी। कोर्ट की रिपोर्ट पर मानपुर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 19, 2026 • 3:57 PM  4
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
कॉन्स्टेबल हत्याकांड का आरोपी कोर्ट से फरार, सरेंडर के बाद लोक अदालत की भीड़ में हुआ फरार
“कॉन्स्टेबल हत्याकांड का आरोपी कोर्ट से फरार, सरेंडर के बाद लोक अदालत की भीड़ में हुआ फरार”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/363ef7
19 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/363ef7
Google News
Copied
कॉन्स्टेबल हत्याकांड का आरोपी कोर्ट से फरार, सरेंडर के बाद लोक अदालत की भीड़ में हुआ फरार

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में पांच साल पुराने पुलिस कॉन्स्टेबल हत्याकांड का एक आरोपी कोर्ट परिसर से फरार हो गया। आरोपी विजय मीणा शनिवार को सिकराय कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन उसे आशंका थी कि कोर्ट से जमानत नहीं मिलेगी और उसे जेल भेज दिया जाएगा। इसी डर के चलते उसने लोक अदालत में मौजूद भारी भीड़ का फायदा उठाया और कोर्ट परिसर से फरार हो गया। घटना के बाद कोर्ट की रिपोर्ट पर मानपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

मानपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि विजय मीणा को वर्ष 2024 में कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया था और मामला कोर्ट में विचाराधीन था। जून 2026 में निर्धारित पेशी पर आरोपी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके बाद 16 जुलाई को सिकराय कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

शनिवार को विजय मीणा कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा। उसी दिन कोर्ट परिसर में लोक अदालत का आयोजन भी चल रहा था, जिससे वहां काफी भीड़ थी। पेशी के दौरान जब उसे जेल भेजे जाने की आशंका हुई तो उसने मौके का फायदा उठाया और भीड़ में शामिल होकर फरार हो गया।

2021 में हुई थी कॉन्स्टेबल की हत्या

यह मामला वर्ष 2021 का है। मानपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर पुलिस कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर और उनके रिश्तेदार रविंद्र गुर्जर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 23 जुलाई 2021 को संजय गुर्जर के बेटे शीर्षक गुर्जर ने मानपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 22 जुलाई 2021 की शाम संजय गुर्जर बाइक से मानपुर चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके रिश्तेदार कालू उर्फ रविंद्र गुर्जर और उसके साथियों ने कार से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक से गिरने के बाद आरोपियों ने लोहे के पाइप और अन्य हथियारों से हमला कर उनकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्याकांड में करोड़ी निवासी विजय मीणा भी आरोपी बनाया गया था।

कोर्ट की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला

आरोपी के फरार होने के बाद सिकराय कोर्ट ने मानपुर थाना पुलिस को रिपोर्ट भेजी। इसके आधार पर कोर्ट परिसर से फरार होने का नया मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विजय मीणा की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter