आसिम मुनीर ने आटा-चावल मांग रहे लोगों पर चलवाई AK-47!

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में महंगाई और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन हिंसक हो गया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 15, 2026 • 2:23 PM  10
अ
अंतर्राष्ट्रीय
NEWS CARD
Logo
आसिम मुनीर ने आटा-चावल मांग रहे लोगों पर चलवाई AK-47!
“आसिम मुनीर ने आटा-चावल मांग रहे लोगों पर चलवाई AK-47!”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/3a9ebd
15 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/3a9ebd
Google News
Copied
आसिम मुनीर ने आटा-चावल मांग रहे लोगों पर चलवाई AK-47!

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। महंगाई, बिजली दरों और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कमी की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। ताजा घटनाक्रम में प्रदर्शनकारियों पर की गई फायरिंग में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रावलकोट और आसपास के क्षेत्रों में हजारों लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए थे। प्रदर्शनकारी आटा, चावल, बिजली और अन्य बुनियादी जरूरतों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। इसी दौरान हालात बिगड़ गए और सुरक्षा बलों तथा प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि ईदगाह मैदान में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों पर पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की। प्रदर्शनकारी उन लोगों के लिए न्याय की मांग कर रहे थे, जिनकी मौत हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई थी। इससे पहले हुई झड़पों में 30 लोगों की मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी।

ताजा फायरिंग के बाद मृतकों की कुल संख्या 46 तक पहुंच गई है। घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोगों में पाकिस्तान सरकार तथा सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भारी नाराजगी देखी जा रही है।

इस बीच मानवाधिकार संगठनों और स्थानीय नेताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं सुरक्षा बल पूरे इलाके में अतिरिक्त तैनाती कर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter