कन्या भोज पर 7 बच्चियों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, रिटायर्ड शिक्षिका पर FIR

इंदौर की शहनाई रेसीडेंसी में कन्या भोज के लिए गई 7 बच्चियों को बंधक बनाने, कपड़े उतरवाने और मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एमआईजी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor
October 22, 2026 • 4:02 PM  117
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
कन्या भोज पर 7 बच्चियों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, रिटायर्ड शिक्षिका पर FIR
“कन्या भोज पर 7 बच्चियों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, रिटायर्ड शिक्षिका पर FIR”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/5f5364
22 Oct 2026
https://thekhatak.com/s/5f5364
Google News
Copied
कन्या भोज पर 7 बच्चियों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, रिटायर्ड शिक्षिका पर FIR

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित शहनाई रेसीडेंसी (एमआर-9 चौराहे के पास) में कन्या भोज के लिए गई सात बच्चियों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। परिजनों ने फ्लैट नंबर 303 में रहने वाली 62 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी शिक्षिका अनिता मोहता पर बच्चियों को बंधक बनाने, चोरी का आरोप लगाकर उनके कपड़े उतरवाने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजन बच्चियों को लेकर एमआईजी थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के गंभीर आरोप: 4 घंटे तक कमरे में रखा बंद

परिजनों के अनुसार, बच्चियां दोपहर करीब 12 बजे सोसाइटी में अलग-अलग फ्लैट्स में कन्या पूजन के लिए गई थीं। आरोप है कि अनिता मोहता ने गिफ्ट और पैसे देने का लालच देकर बच्चियों को अपने घर बुलाया। वहां पहुंचने पर शिक्षिका ने उन पर पैसे चुराने का आरोप लगाया और करीब चार घंटे तक कमरे में ताला लगाकर बंधक बनाए रखा। परिजनों का दावा है कि बच्चियों के कपड़े उतरवाकर उनके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई कि यदि वे चिल्लाईं, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। जब बच्चियां काफी देर तक नहीं लौटीं, तो तलाशते हुए पहुंचे परिजनों ने उन्हें रोते हुए फ्लैट से नीचे आते देखा।

आरोपी शिक्षिका अनिता मोहता की सफाई

आरोपी शिक्षिका से बात की, तो उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। अनिता मोहता का कहना है कि बच्चियां खुद उनके फ्लैट पर आई थीं और प्रसाद मांगा था। जब वे दाल-चावल बना रही थीं, तब उन्होंने देखा कि मंदिर में रखे रुपए और लिफाफे गायब हैं। पूछने पर एक बच्ची ने रुपए लेने की बात स्वीकारी थी। शिक्षिका ने बंधक बनाने और मारपीट से इनकार करते हुए कहा कि वे खुद बच्चियों को नीचे तक छोड़ने गई थीं। जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षिका उसी नया बसेरा इलाके के सरकारी स्कूल में 10 साल तक पढ़ा चुकी हैं, जहां ये बच्चियां रहती हैं।

मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की भूमिका

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देर रात करीब तीन बजे तक बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया। हालांकि, शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट में मारपीट से लगी किसी चोट की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सच्चाई जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज अहम सुराग हो सकते हैं, लेकिन जानकारी के मुताबिक संबंधित फ्लैट और उस फ्लोर पर कैमरे नहीं लगे हैं, जबकि परिजनों का दावा है कि वहां कैमरे मौजूद हैं।

पुलिस की कार्रवाई

एमआईजी थाना प्रभारी चंद्रभाल सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर 62 वर्षीय अनिता मोहता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी सात बच्चियों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

yashaswani

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter