सीकर में पुलिस पर हमला: आरोपी को पकड़ने गई टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पथराव में कई घायल

पुलिस को आरोपी के रिश्तेदारों ने बनाया बंधक, फिर पांच थाने की पुलिस गई छुड़वाने उन पर गांव की महिलाओं ने की पत्थरबाजी, कई पुलिस कर्मी हुए गंभीर घायल..

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor
April 2, 2025 • 2:38 PM  279
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
सीकर में पुलिस पर हमला: आरोपी को पकड़ने गई टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पथराव में कई घायल
“सीकर में पुलिस पर हमला: आरोपी को पकड़ने गई टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पथराव में कई घायल”
Favicon
Read more onthekhatak.com
2 Apr 2025
https://thekhatak.com/siikr-me-n-pulis-pr-hmlaa-aaropii-ko-pkdd-ne-gii-ttiim-ko-graamiinno-n-ne-bnaayaa-b-ndhk-pthraav-me-n-kii-ghaayl
Google News
Copied
सीकर में पुलिस पर हमला: आरोपी को पकड़ने गई टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पथराव में कई घायल

रिपोर्टर/राजेंद्र सिंह सीकर, 2 अप्रैल 2025: राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मारपीट और लूट के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिसकर्मियों को बंधक बनाया गया और उन पर जमकर पथराव किया गया, जिसमें दो थानाधिकारियों सहित 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी जाप्ता तैनात किया है। 

जानकारी के अनुसार, अजीतगढ़ पुलिस को गढ़टकनेत गांव में एक बदमाश के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम दबिश देने पहुंची। लेकिन जैसे ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। पहली टीम को बंधक बनाने के बाद सूचना पर पहुंची दूसरी पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। पथराव में अजीतगढ़ और खण्डेला के SHO सहित कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सीकर के SP और डिप्टी SP सहित आधा दर्जन थानों का जाप्ता मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Ashok Shera

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter