श्रीगंगानगर में बीजेपी नेता और अफसर की भिड़ंत, आखिर किसने किसको पीटा? जानिए पूरा मामला

श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और RUIDP AEN जगनलाल बैरवा के बीच विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। पहले विधायक ने अधिकारियों पर हमला करने का आरोप लगाया था, लेकिन अब जमानत पर बाहर आए AEN ने दावा किया है कि उन्हें बुलाकर बेरहमी से पीटा गया, नई शर्ट पहनाकर पुलिस के हवाले किया गया। आखिर सच कौन बोल रहा है?

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 1, 2026 • 6:01 PM  139
क्राइम
NEWS CARD
Logo
श्रीगंगानगर में बीजेपी नेता और अफसर की भिड़ंत, आखिर किसने किसको पीटा? जानिए पूरा मामला
“श्रीगंगानगर में बीजेपी नेता और अफसर की भिड़ंत, आखिर किसने किसको पीटा? जानिए पूरा मामला”
Favicon
Read more on thekhatak.com
1 May 2026
https://thekhatak.com/sriganganagar-bjp-mla-jaideep-bihani-aen-jaganlal-bairwa-assault-case
Google News
Copied
श्रीगंगानगर में बीजेपी नेता और अफसर की भिड़ंत, आखिर किसने किसको पीटा? जानिए पूरा मामला

राजस्थान के श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (RUIDP) के अधिकारियों के बीच विवाद अब लगातार गहराता जा रहा है। शुक्रवार को इस मामले ने नया मोड़ तब ले लिया, जब जमानत मिलने के बाद बाहर आए RUIDP के AEN जगनलाल बैरवा ने विधायक और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए। जिला परिषद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए AEN जगनलाल बैरवा फटी हुई बनियान में पहुंचे। उन्होंने अपनी आंख की चोट दिखाते हुए दावा किया कि विधायक और उनके समर्थकों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। बैरवा ने आरोप लगाया कि पहले उन्हें जमीन पर गिराया गया, फिर लात-घूंसों से हमला किया गया और पाइप से भी मारा गया। AEN ने कहा कि घटना के बाद उन्हें नई शर्ट पहनाकर पुलिस के हवाले किया गया, ताकि मारपीट के निशान सामने न आएं और मामला सामान्य दिखे।

“विधायक के फोन से बुलाया गया”

जगनलाल बैरवा के मुताबिक, गुरुवार सुबह उन्हें RUIDP के एक्सईएन मोनिंद्रजीत सिंह और AEN कृष्ण धारीवाल ने एसडी बिहाणी कॉलेज स्थित विधायक सेवा केंद्र बुलाया था। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे विधायक के फोन से कॉल आया, जिसमें उन्हें तुरंत पहुंचने के लिए कहा गया। बैरवा का कहना है कि जैसे ही वे एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर शहनवाज हसन और इंजीनियर सोहम परमार के साथ वहां पहुंचे, विधायक बाहर जाने के लिए गाड़ी में बैठ रहे थे। “मैं विधायक से बात करने के लिए आगे बढ़ा ही था कि उन्होंने अचानक थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। गालियां दी गईं और फिर समर्थकों ने जमीन पर पटक दिया। विधायक खुद भी लगातार लातें मारते रहे,” बैरवा ने आरोप लगाया।

“अब एक आंख से ठीक से दिखाई नहीं दे रहा”

AEN बैरवा ने दावा किया कि इस हमले में उनकी आंख गंभीर रूप से चोटिल हुई है और अब उन्हें एक आंख से साफ दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बाएं पैर का अंगूठा भी टूट गया है। बैरवा ने विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter