1 किलो चांदी के कड़ों के लालच में ताई की हत्या: भतीजा ही निकला कातिल, थाने का घेराव कर पुलिस को करता रहा गुमराह

जयपुर के शिवदासपुरा में 1 किलो चांदी के कड़ों के लालच में भतीजे ने अपनी ताई की हत्या कर शव पहले दफनाया और फिर कुएं में फेंक दिया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 23, 2026 • 2:51 PM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
1 किलो चांदी के कड़ों के लालच में ताई की हत्या: भतीजा ही निकला कातिल, थाने का घेराव कर पुलिस को करता रहा गुमराह
“1 किलो चांदी के कड़ों के लालच में ताई की हत्या: भतीजा ही निकला कातिल, थाने का घेराव कर पुलिस को करता रहा गुमराह”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/724a67
23 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/724a67
Google News
Copied
1 किलो चांदी के कड़ों के लालच में ताई की हत्या: भतीजा ही निकला कातिल, थाने का घेराव कर पुलिस को करता रहा गुमराह

जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में गुमशुदा महिला बीना देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके ही भतीजे ने 1 किलो चांदी के कड़ों के लालच में की थी। पुलिस ने आरोपी भतीजे सूरज बैरवा और उसके साले विनोद बैरवा को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया कि 24 वर्षीय सूरज बैरवा पर करीब 2.53 लाख रुपये का कर्ज था। मौज-मस्ती, शराब पार्टी और बढ़ते कर्ज के दबाव के बीच उसने अपनी ताई के पैरों में पहने करीब एक किलो चांदी के कड़ों को बेचकर कर्ज चुकाने की योजना बनाई। इसके लिए उसने यूट्यूब और गूगल पर हत्या, सबूत मिटाने और पुलिस से बचने के तरीके तक सर्च किए। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या से पहले आरोपी ने तीन दिनों तक 50 से अधिक आपराधिक वीडियो देखे थे।

11 जून को सूरज अपनी ताई बीना देवी को दवाई दिलाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ढूंढ नदी क्षेत्र में ले गया। सुनसान जगह पर घास काट रही ताई के सिर पर पीछे से फावड़े से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दातली से पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए और शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter