लिव-इन साथी के तानों से टूटी मां ने लोरी सुनाकर मासूम को सुलाया... फिर झील की गहराई में हमेशा के लिए सुला दिया

एक मां ने लिव-इन पार्टनर के तानों से तंग आकर अपनी 3 साल की मासूम बेटी को झील में फेंककर मार डाला। बच्ची को सुलाने के बहाने झील किनारे ले जाकर मां ने धक्का दे दिया और फिर खुद के लापता होने की झूठी कहानी रची। पुलिस ने सीसीटीवी और पूछताछ के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
September 18, 2025 • 11:23 AM  730
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
लिव-इन साथी के तानों से टूटी मां ने लोरी सुनाकर मासूम को सुलाया... फिर झील की गहराई में हमेशा के लिए सुला दिया
“लिव-इन साथी के तानों से टूटी मां ने लोरी सुनाकर मासूम को सुलाया... फिर झील की गहराई में हमेशा के लिए सुला दिया”
Favicon
Read more onthekhatak.com
18 Sep 2025
https://thekhatak.com/the-mother-broken-by-the-live-in-partner-s-taunts-heard-the-lullabies-and-put-the-innocent-to-sleep-then-slept-in-the-depths-of-the-lake-forever
Google News
Copied
लिव-इन साथी के तानों से टूटी मां ने लोरी सुनाकर मासूम को सुलाया... फिर झील की गहराई में हमेशा के लिए सुला दिया

राजस्थान के अजमेर शहर में एक घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। आनासागर झील के शांत पानी में बुधवार सुबह एक तीन साल की मासूम बच्ची का शव तैरता मिला। शुरुआत में पुलिस को लगा कि यह कोई दुर्घटना हो सकती है, लेकिन जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। बच्ची की हत्या उसके खुद के सगे पिता ने नहीं, बल्कि उसकी मां ने की। प्रेम संबंधों के जाल में फंसी इस मां ने अपनी ही कोख की धड़कन को मौत के घाट उतार दिया।

झील में मिला मासूम शव, शहर में सनसनी फैली

बुधवार की सुबह करीब 7 बजे स्थानीय लोग आनासागर झील के किनारे टहल रहे थे। अचानक झील के गहरे पानी में एक छोटी बच्ची का शव तैरता दिखा। घबराए लोगों ने तुरंत क्रिश्चियनगंज थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। झील के आसपास लगे कैमरों में एक महिला बच्ची को गोद में लिए नजर आई। महिला की तस्वीर सभी थानों और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। कुछ ही घंटों में पहचान हो गई। वह कोई और नहीं, बल्कि बच्ची की मां अंजलि उर्फ प्रिया सिंह (28 वर्ष) थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई, लेकिन सवाल यह था कि इतनी छोटी बच्ची अकेले झील कैसे पहुंची?

वाराणसी से अजमेर तक का काला सफर

पुलिस पूछताछ में अंजलि ने अपना पूरा जुर्म कबूल कर लिया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली अंजलि शादीशुदा थी। उसके पति राजू के साथ वह अपनी तीन साल की बेटी काव्या उर्फ आरू के साथ किराए के मकान में रहती थी। मकान मालिक अखिलेश गुप्ता (अलकेश) के साथ अंजलि के अवैध संबंध बन गए। जब राजू को इसकी भनक लगी, तो घर में तनाव बढ़ गया। विरोध के बाद अंजलि बेटी को लेकर घर छोड़ दिया और अलकेश के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी।

दोनों पहले वाराणसी में ही रहे, लेकिन झगड़ों से बचने के लिए अजमेर चले आए। यहां किराए के मकान में रहते हुए भी जिंदगी आसान नहीं थी। राजू लगातार फोन पर तंग करता रहता, तो अलकेश पैसे और बच्ची को लेकर ताने मारता। अलकेश अक्सर कहता, "यह बच्ची तेरी पुरानी जिंदगी की निशानी है, इससे छुटकारा पा।" रोजाना के झगड़ों और मानसिक दबाव ने अंजलि को तोड़ दिया। तलाक हो चुका था, लेकिन बेटी उसके लिए बोझ बन गई। मंगलवार देर रात करीब 10 बजे से डेढ़ बजे के बीच अंजलि ने काव्या को डोली में बिठाकर झील के पास पहुंची।

सीसीटीवी में साफ दिखा कि वह बच्ची को लेकर घंटों टहलती रही। फिर, लोरी सुनाकर काव्या को गोद में सुला लिया। नींद में चूर मासूम को बिना किसी चीख-चिल्लाहट के गहरे पानी में धकेल दिया। छोटी उम्र और गहरी नींद के कारण काव्या जाग ही नहीं पाई। अंजलि बिना किसी को बताए चली गई। अगले दिन सुबह तक शव तैरने लगा।

गुनाह कबूल, गिरफ्तारी के बाद सवालों का दौर

पूछताछ में अंजलि ने रोते हुए कहा, "पति और प्रेमी दोनों तरफ से तंग आ चुकी थी। काव्या मेरी जिंदगी में सिर्फ परेशानी बन गई थी।" क्रिश्चियनगंज थाने में हत्या का केस दर्ज कर अंजलि को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ नॉर्थ रूद्रप्रकाश और थानाध्यक्ष अरविंद चारण ने बताया कि मामला संवेदनशील है। अलकेश की भूमिका की भी गहन जांच चल रही है। क्या उसने उकसाया? या सिर्फ ताने मारे? पुलिस अभय कमांड सेंटर से और फुटेज खंगाल रही है।

वाराणसी में राजू ने पहले ही पत्नी-बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब खबर मिलने पर वह सदमे में है। "मैंने कभी सोचा नहीं था कि प्रिया इतनी पागल हो जाएगी," उसने कहा। बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter