यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में बालोतरा के गौरव चौपड़ा ने हासिल की 83वीं रैंक: तीसरे प्रयास में मिली शानदार सफलता, पहली बार पहुंचे इंटरव्यू तक

बालोतरा जिले के पचपदरा निवासी गौरव चौपड़ा ने UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में तीसरे प्रयास में 83वीं रैंक हासिल की है। बिजनेसमैन महेंद्र चौपड़ा के बेटे गौरव ने पहली बार इंटरव्यू तक पहुंचकर सफलता पाई। उन्होंने जोधपुर DPS से 11वीं-12वीं की, मुंबई से ग्रेजुएशन किया और दिल्ली की कोचिंग से तैयारी की। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है, जहां परिवार में खुशी का माहौल है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
March 7, 2026 • 1:59 PM  73
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में बालोतरा के गौरव चौपड़ा ने हासिल की 83वीं रैंक: तीसरे प्रयास में मिली शानदार सफलता, पहली बार पहुंचे इंटरव्यू तक
“यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में बालोतरा के गौरव चौपड़ा ने हासिल की 83वीं रैंक: तीसरे प्रयास में मिली शानदार सफलता, पहली बार पहुंचे इंटरव्यू तक”
Favicon
Read more on thekhatak.com
7 Mar 2026
https://thekhatak.com/upsc-cse-2025-gaurav-chopra-balotra-rank-83-third-attempt-success
Google News
Copied
यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में बालोतरा के गौरव चौपड़ा ने हासिल की 83वीं रैंक: तीसरे प्रयास में मिली शानदार सफलता, पहली बार पहुंचे इंटरव्यू तक

नई दिल्ली/बालोतरा, 7 मार्च 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं (IAS, IFS, IPS और अन्य ग्रुप A एवं B सेवाओं) के लिए अनुशंसित किया गया है। इसमें राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा निवासी गौरव चौपड़ा ने ऑल इंडिया रैंक 83 हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

गौरव चौपड़ा, जो एक बिजनेसमैन के बेटे हैं, ने तीसरे प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की है। उनके चाचा राकेश चौपड़ा ने बताया कि गौरव ने इस परीक्षा को पहले दो प्रयासों में क्लियर नहीं कर पाए थे, लेकिन लगातार मेहनत और बेहतर रणनीति के साथ तीसरे प्रयास में सफलता मिली। खास बात यह है कि गौरव इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) तक पहली बार ही पहुंच पाए थे। उनका इंटरव्यू 25 फरवरी 2026 को दिल्ली में हुआ था, और इसके तुरंत बाद 2 मार्च को वे अपने घर बालोतरा लौट आए थे।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और तैयारी

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter