व्हाट्सऐप में विज्ञापन और पेड फीचर्स की एंट्री: क्या बदल जाएगा आपका ऐप?

व्हाट्सऐप जल्द ही अपडेट टैब में विज्ञापन और पेड फीचर्स लाने की तैयारी कर रहा है। चैनल और स्टेट्स फीचर वाले इस टैब में अब पेड चैनल सब्सक्रिप्शन और प्रमोटेड चैनल्स भी दिखेंगे। यूजर्स को एक्सक्लूसिव अपडेट्स के लिए मासिक शुल्क देना होगा। कंपनी ने कहा कि चैट्स, कॉल्स और ग्रुप्स में विज्ञापन नहीं होंगे, और व्यक्तिगत मैसेजिंग अनुभव अप्रभावित रहेगा। ये बदलाव क्रिएटर्स और व्यवसायों को कमाई का नया मौका देंगे। अगले कुछ महीनों में ये फीचर्स धीरे-धीरे लागू होंगे।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 17, 2025 • 4:58 PM  11
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
व्हाट्सऐप में विज्ञापन और पेड फीचर्स की एंट्री: क्या बदल जाएगा आपका ऐप?
“व्हाट्सऐप में विज्ञापन और पेड फीचर्स की एंट्री: क्या बदल जाएगा आपका ऐप?”
Favicon
Read more on thekhatak.com
17 Jun 2025
https://thekhatak.com/whatsapp-vigyapan-aur-paid-features-ki-entry-kya-badlega-aapka-app
Google News
Copied
व्हाट्सऐप में विज्ञापन और पेड फीचर्स की एंट्री: क्या बदल जाएगा आपका ऐप?

मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए जल्द ही बड़े बदलाव लाने की तैयारी में है। अब तक मुफ्त सेवाएं देने वाला यह प्लेटफॉर्म अब रेवेन्यू बढ़ाने के लिए विज्ञापन और पेड फीचर्स को शामिल करने की योजना बना रहा है। 2014 में मेटा द्वारा अधिग्रहण के बाद व्हाट्सऐप का यह मोनेटाइजेशन की दिशा में पहला बड़ा कदम है।

कंपनी ने घोषणा की है कि व्हाट्सऐप के अपडेट टैब में जल्द ही विज्ञापन दिखाई देंगे, जहां पहले से चैनल और स्टेट्स फीचर मौजूद हैं। रोजाना 1.5 बिलियन से अधिक यूजर्स इन फीचर्स का उपयोग करते हैं। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि चैट्स, कॉल्स और ग्रुप्स में कोई विज्ञापन नहीं दिखाया जाएगा। व्हाट्सऐप ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "हम वर्षों से एक ऐसा व्यवसाय बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं जो आपकी व्यक्तिगत चैट को बाधित न करे। अपडेट टैब इन नई सुविधाओं के लिए सबसे उपयुक्त जगह है।"

विज्ञापनों के अलावा, व्हाट्सऐप अपडेट टैब में पेड चैनल सब्सक्रिप्शन और प्रमोटेड चैनल्स भी पेश करेगा। यूजर्स को अपने पसंदीदा चैनलों से एक्सक्लूसिव अपडेट्स के लिए मासिक सब्सक्रिप्शन लेना होगा। ये बदलाव अगले कुछ महीनों में धीरे-धीरे लागू होंगे। कंपनी का कहना है कि इसका मकसद क्रिएटर्स और व्यवसायों को ऐप के जरिए आय अर्जित करने का नया अवसर प्रदान करना है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter