बाड़मेर में पहली बार 18 शराब ठेंको के बाहर लगाई पुलिस रात बारह बजे तक रहेगी ड्यूटी

बाड़मेर शहर में शराब की दुकानों पर रात 8 बजे के बाद अवैध बिक्री को रोकने के लिए एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने 18 शराब दुकानों के बाहर रात 8 से 12 बजे तक पुलिस कांस्टेबल तैनात करने का आदेश जारी किया है। यह कदम तब उठाया गया जब एक दुकानदार ने कोतवाली थाने के ASI पर शटर से हमला कर घायल कर दिया। शहर में शराब दुकानदारों की अनियमितताएं, जैसे फर्जी ब्रांच संचालन, नियमों के उल्लंघन में शराब बिक्री, और निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूलना, आम बात है। आबकारी विभाग की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस नए कदम की शहर में चर्चा हो रही है।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor
May 25, 2025 • 9:34 PM  1.7k
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर में पहली बार 18 शराब ठेंको के बाहर लगाई पुलिस रात बारह बजे तक रहेगी ड्यूटी
“बाड़मेर में पहली बार 18 शराब ठेंको के बाहर लगाई पुलिस रात बारह बजे तक रहेगी ड्यूटी”
Favicon
Read more onthekhatak.com
25 May 2025
https://thekhatak.com/Barmer-Liquor-Shops-Police-Deployment-Irregularities
Google News
Copied
बाड़मेर में पहली बार 18 शराब ठेंको के बाहर लगाई पुलिस रात बारह बजे तक रहेगी ड्यूटी

अक्सर राजस्थान में रात को 8:00 के बाद शराब के ठेकों के आगे शराबी लोग डोलते नजर आते हैं या फिर बंद शटर के नीचे से खिड़की से दुकानदार शराब की बोतल बेचता हुआ नजर आता है लेकिन लेकिन सीमावर्ती जिले बाड़मेर शहर में पिछले चार दिनों से शराब के ठेकों के बाहर के नजारे कुछ अलग ही नजर आ रहे हैं क्योंकि बाड़मेर  एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने चार दिन पहले एक आदेश जारी किया था की बाड़मेर शहर के 18 शराब की दुकानों के बाहर रात 8:00 से देर रात 12:00 तक एक-एक पुलिस कांस्टेबल की तैनातगी रहेगी क्योंकि पुलिस की तमाम कोशिशें के बावजूद शराब दुकानदार रात को 8:00 बजे के बाद भी धड़ल्ले से शराब बेच रहे थे चार दिन पहले कोतवाली थाने से पुलिस ASI बाड़मेर शहर के चौहटन चौराहे पर शराब की दुकान बंद करवाने पहुंचा तो एक दुकानदार ने अपनी दुकान के शटर से उसकी सर ही फोड़ दिया इस बात से नाराज एसपी ने अब शराब दुकानदारों को सबक सिखाने के लिए यह एक नया तरीका ढूंढा है ।

जिसकी अब पूरे बाड़मेर शहर में चर्चा हो रही है कि इस बार एसपी साहब ने अच्छा तरीका ढूंढा है वहीं रात को 8:00 के बाद शराब के दुकानों पर हो रही लगातार बिक्री से जिम्मेदार आबकारी विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं बाड़मेर में शराब दुकानदारों की कई अनियमितताएं देखने को मिल रही है एक शराब की दुकान आवंटन होने के बाद उसके नाम की फर्जी तरीके से कई ब्रांच भी संचालित हो रही है तो कई ऐसे शराब के ब्रांड जो बिना नियमों के बेचे जा रहे हैं शराब  निर्धारित दरों से ज्यादा रूपयों भी बेची जा रही हैं इसके अलावा अन्य कई नियमों की धज्जियां खुलेआम उड़ती है। 

Ashok Shera

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter