ईरान पर ट्रम्प की नीति को झटका: अमेरिकी सीनेट ने सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव किया पारित

अमेरिकी सीनेट ने 50-48 वोटों से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव पारित किया है। चार रिपब्लिकन सांसदों के समर्थन से पास हुए इस प्रस्ताव ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर राजनीतिक दबाव बढ़ा दिया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 24, 2026 • 12:41 PM  2
अंतर्राष्ट्रीय
NEWS CARD
Logo
ईरान पर ट्रम्प की नीति को झटका: अमेरिकी सीनेट ने सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव किया पारित
“ईरान पर ट्रम्प की नीति को झटका: अमेरिकी सीनेट ने सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव किया पारित”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/d1fbe6
24 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/d1fbe6
Google News
Copied
ईरान पर ट्रम्प की नीति को झटका: अमेरिकी सीनेट ने सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव किया पारित

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और कूटनीतिक वार्ताओं के बीच अमेरिकी सीनेट ने एक अहम प्रस्ताव पारित किया है। 50-48 वोटों से मंजूर हुए इस प्रस्ताव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई को रोकने की मांग की गई है। इससे पहले प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) भी इसी तरह के प्रस्ताव को मंजूरी दे चुकी है।

1973 के वॉर पॉवर्स एक्ट के बाद यह पहला अवसर है जब अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों ने किसी राष्ट्रपति से युद्ध जैसी कार्रवाई समाप्त करने की मांग की है। खास बात यह रही कि मतदान के दौरान चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का समर्थन किया, जिससे ट्रम्प की पार्टी के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए।

हालांकि व्हाइट हाउस ने इस प्रस्ताव को प्रतीकात्मक बताते हुए कहा है कि इसका कोई कानूनी प्रभाव नहीं होगा और अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पहले ही समाप्त हो चुकी है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter