ज़ीरोधा की इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में एंट्री की तैयारी, SEBI से मर्चेंट बैंकर लाइसेंस के लिए किया आवेदन
ऑनलाइन डिस्काउंट ब्रोकर ज़ीरोधा ने इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कारोबार में प्रवेश की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सेबी के पास मर्चेंट बैंकर लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। मंजूरी मिलने पर कंपनी आईपीओ, पूंजी जुटाने और कॉर्पोरेट वित्तीय सलाह जैसी सेवाएं भी प्रदान कर सकेगी।
भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन डिस्काउंट ब्रोकर्स में से एक ज़ीरोधा (Zerodha) अब अपने कारोबार का विस्तार करते हुए इन्वेस्टमेंट बैंकिंग (Investment Banking) सेक्टर में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास मर्चेंट बैंकर (Merchant Banker) लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।
यदि ज़ीरोधा को यह लाइसेंस मिल जाता है, तो कंपनी केवल शेयर ट्रेडिंग और निवेश सेवाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कंपनियों को पूंजी जुटाने, आईपीओ (IPO), राइट्स इश्यू, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP), विलय एवं अधिग्रहण (M&A) जैसी वित्तीय सेवाएं भी उपलब्ध करा सकेगी।
क्या होता है मर्चेंट बैंकर?