जयपुर में चलती बस के टायरों में लगी आग, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

तूंगा थाना पुलिस और चेतक टीम ने समय रहते सवारियों को सुरक्षित निकाला, आग पर पाया काबू

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 3, 2025 • 3:24 PM  24
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर में चलती बस के टायरों में लगी आग, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
“जयपुर में चलती बस के टायरों में लगी आग, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा”
Favicon
Read more onthekhatak.com
3 Jun 2025
https://thekhatak.com/a-fire-broke-out-in-the-tyres-of-a-moving-bus-in-jaipur-according-to-the-police-a-major-accident-was-averted
Google News
Copied
जयपुर में चलती बस के टायरों में लगी आग, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जयपुर के तूंगा थाना क्षेत्र में लालसोट रोड पर वीर तेजाजी धर्मकांटे के पास एक स्लीपर कोच बस के टायरों में अचानक आग लग गई। बस में 35 से 40 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि मौके पर तैनात चेतक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बड़ा हादसा टाल दिया।

तूंगा थाना प्रभारी श्रीराम मीणा ने बताया कि घटना के समय चेतक पुलिस की टीम धर्मकांटे पर मौजूद थी। पुलिसकर्मियों ने चलती बस के टायरों में आग की लपटें देखीं और तुरंत बस का पीछा कर उसे रुकवाया। पुलिसकर्मियों ने बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा और दूसरी टीम ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। साथ ही, फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना पर रात में गश्त कर रही डीसीपी ईस्ट भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। सभी यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर जयपुर के लिए रवाना किया गया। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

 

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter