छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर ABVP का उग्र प्रदर्शन, 10 छात्र हिरासत में

डूंगर कॉलेज परिसर में सैकड़ों छात्रों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 28, 2025 • 5:02 PM  201
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर ABVP का उग्र प्रदर्शन, 10 छात्र हिरासत में
“छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर ABVP का उग्र प्रदर्शन, 10 छात्र हिरासत में”
Favicon
Read more on thekhatak.com
28 Jul 2025
https://thekhatak.com/abvp-protests-demanding-student-union-elections-10-students-detained
Google News
Copied
छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर ABVP का उग्र प्रदर्शन, 10 छात्र हिरासत में

राजस्थान के बीकानेर में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। डूंगर कॉलेज परिसर में सैकड़ों छात्रों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया। छात्रों का गुस्सा उस फैसले के खिलाफ था, जिसके तहत 2023 में गहलोत सरकार ने कथित तौर पर छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगा दी थी।

सुबह करीब 11 बजे डूंगर कॉलेज में जमा हुए ABVP कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद नेशनल हाईवे 11 (बीकानेर-जयपुर) की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कुछ कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की की घटना भी सामने आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 छात्रों को हिरासत में लिया, जिनमें ABVP के विभाग संयोजक मोहित जाजड़ा, महानगर मंत्री मेहुल शर्मा, राकेश गोदारा, भागीरथ गोदारा, सत्येंद्र सिंह ख्याली, रामनिवास बिश्नोई, तनवीर सिंह भाटी और अन्य शामिल थे।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter