नगर परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई: सहायक नियोजक 4 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नागौर नगर परिषद के सहायक नगर नियोजक कौशल कुमावत को ACB ने 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस की अनुमति के लिए रिश्वत मांगी गई थी, कार्रवाई ASP कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में हुई।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 2, 2025 • 6:26 PM  510
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
नगर परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई: सहायक नियोजक 4 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
“नगर परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई: सहायक नियोजक 4 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार”
Favicon
Read more onthekhatak.com
2 Jul 2025
https://thekhatak.com/acb-s-big-action-in-city-council-assistant-planner-arrested-for-taking-bribe-of-rs-4-lakh
Google News
Copied
नगर परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई: सहायक नियोजक 4 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान के नागौर जिला मुख्यालय पर बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ACB की टीम ने नागौर नगर परिषद के सहायक नगर नियोजक (ATP) कौशल कुमावत को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस की अनुमति देने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में की गई।

ACB की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। जानकारी के अनुसार, कौशल कुमावत ने एक परिवादी से कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस की परमिशन के लिए रिश्वत की मांग की थी। परिवादी की शिकायत पर ACB ने मामले का सत्यापन किया और रिश्वत की राशि 4 लाख रुपये तय होने के बाद ट्रैप की योजना बनाई।

बुधवार को जैसे ही कौशल कुमावत ने परिवादी से 4 लाख रुपये की रिश्वत ली, ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ACB कार्यालय लाया गया, जहां उससे पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई से नगर परिषद में हड़कंप मच गया है।

ASP कल्पना सोलंकी ने बताया कि यह कार्रवाई कार्यवाहक डीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर की गई। ACB भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है और ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी। इस मामले में आगे की जांच चल रही है, और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter