अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एक और घटना यात्रियों की जान अटकी, खिड़की लटकी!

एयरलाइन ने बताया कि जो विंडो फ्रेम ढीला हुआ था, वह विमान का कोई स्ट्रक्चरल यानी संरचनात्मक हिस्सा नहीं था. यह केवल एक 'कॉस्मेटिक ट्रिम' था, जिसका काम खिड़की की छांव को नियंत्रित करना होता है. कंपनी ने दावा किया कि इस हिस्से के ढीले होने से विमान की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 3, 2025 • 4:47 PM  983
भ
भारत
NEWS CARD
Logo
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एक और घटना यात्रियों की जान अटकी, खिड़की लटकी!
“अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एक और घटना यात्रियों की जान अटकी, खिड़की लटकी!”
Favicon
Read more onthekhatak.com
3 Jul 2025
https://thekhatak.com/after-the-ahmedabad-plane-crash-another-incident-stuck-passengers-lives-the-window-hanging
Google News
Copied
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एक और घटना यात्रियों की जान अटकी, खिड़की लटकी!

जयपुर/भूमि:अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद मंगलवार को गोवा से पुणे जा रही एक फ्लाइट स्पाइसजेट में उड़ती फ्लाइट में खिड़की खुलने का मामला सामने आया जिसमें यात्रियों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही वीडियो वायरल हो गया 

बता दे कि फिलहाल कोई घटना नहीं हुई लेकिन ये स्पाइसजेट का Q400 विमान था जिसमें लापरवाही का वीडियो वायरल हुआ है हालांकि, राहत की बात यह रही कि विमान का कॉकपिट प्रेशर सामान्य बना रहा और किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई.

इस घटना पर स्पाइसजेट ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है. एयरलाइन ने बताया कि जो विंडो फ्रेम ढीला हुआ था, वह विमान का कोई स्ट्रक्चरल यानी संरचनात्मक हिस्सा नहीं था. यह केवल एक 'कॉस्मेटिक ट्रिम' था, जिसका काम खिड़की की छांव को नियंत्रित करना होता है. कंपनी ने दावा किया कि इस हिस्से के ढीले होने से विमान की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा

स्पाइसजेट ने यह भी बताया कि विमान पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित तरीके से उतर गया. लैंडिंग के बाद, एयरलाइन की तकनीकी टीम ने तुरंत खराब हुए फ्रेम को ठीक कर दिया. साथ ही, मानक रखरखाव प्रक्रियाओं के तहत आगे की जांच भी की गई.

इस घटना से चिंतित एक यात्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए विमान की 'एयरवर्थीनेस' (उड़ान भरने लायक स्थिति) पर सवाल उठाए. यात्री ने बताया कि पुणे पहुंचने के बाद इसी विमान को जयपुर के लिए भी उड़ान भरनी थी, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई. उन्होंने नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को टैग करते हुए इस मामले की जांच की मांग की है.

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter