"अपनों का ही बुना 'जाल' और फिर शुरू हुआ खौफनाक खेल! शादी के 48 घंटे बाद व्हीलचेयर कैसे पहुँचा यह जोड़ा?"
"घर से दूर जाकर नई जिंदगी शुरू करने का फैसला क्या इतना भारी पड़ सकता है? अलवर में एक नवविवाहित जोड़े के साथ वो हुआ जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। भरोसे के नाम पर घर बुलाकर जो मंजर पेश किया गया, उसने सबको हैरान कर दिया है। आखिर क्यों एक पति को अपनी पत्नी को व्हीलचेयर पर लेकर पुलिस की शरण में भागना पड़ा?
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले से प्रेम विवाह (Love Marriage) के बाद हिंसा का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवीय रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस परिवार को बेटी की ढाल होना चाहिए था, वही उसके खून के प्यासे हो गए। शादी कर आशीर्वाद लेने घर पहुँचे दंपती को परिजनों ने बेरहमी से पीट दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि घायल पत्नी को व्हीलचेयर पर बैठाकर पति को सुरक्षा की गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुँचना पड़ा।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी जीतू (26) और अलवर के राजगढ़ की रहने वाली प्रीति (26) लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने बीते 7 अप्रैल को गाजियाबाद में प्रेम विवाह कर लिया। जब प्रीति के परिजनों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने 'सब ठीक होने' और 'घर आने' का झांसा देकर उन्हें राजगढ़ बुला लिया।
घर पहुँचते ही शुरू हुआ खौफनाक खेल
बुधवार को जब यह नवविवाहित जोड़ा खुशियों की उम्मीद लेकर राजगढ़ पहुँचा, तो वहाँ मंजर कुछ और ही था। परिजनों ने घर पहुँचते ही दोनों पर हमला कर दिया। प्रीति का आरोप है कि उसके पूरे परिवार ने मिलकर उसे लाठी-डंडों से पीटा। हमले में उसके पैरों और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, जीतू को भी पीटकर घर से बाहर निकाल दिया गया।