बालोतरा: समदड़ी पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ चार बदमाशों को दबोचा, तीन पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद

बालोतरा जिले की समदड़ी पुलिस ने ऑपरेशन वज्रप्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ चार आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के पास से 3 पिस्टल और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की जांच जारी।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
December 2, 2025 • 11:32 AM  192
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बालोतरा: समदड़ी पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ चार बदमाशों को दबोचा, तीन पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद
“बालोतरा: समदड़ी पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ चार बदमाशों को दबोचा, तीन पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद”
Favicon
Read more onthekhatak.com
2 Dec 2025
https://thekhatak.com/balotra-samdadi-police-nabs-four-with-illegal-pistols-under-operation-vajraprahar
Google News
Copied
बालोतरा: समदड़ी पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ चार बदमाशों को दबोचा, तीन पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद

बालोतरा।  बालोतरा जिले की समदड़ी पुलिस ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की खेप के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से तीन अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन वज्रप्रहार” के तहत की गई है, जिसका मकसद राज्य में अवैध हथियारों की तस्करी और सप्लाई चेन को पूरी तरह खत्म करना है।

घटना कैसे हुई? पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि समदड़ी क्षेत्र के देवलियाली पहाड़ी के पास कुछ लोग अवैध हथियारों की डील करने वाले हैं। सूचना के आधार पर समदड़ी थाना प्रभारी बलदेवसिंह के नेतृत्व में एक टीम रविवार रात करीब 11 बजे मौके पर पहुंची।वहां सड़क किनारे चार युवक आग तपते हुए बैठे दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी देखते ही सभी घबरा गए और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से तीन देशी/कट्टा पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी धर्माराम (25) पुत्र विरमाराम मेघवाल, निवासी समदड़ी  

रावल सिंह (26) पुत्र पदम सिंह राजपुरोहित, निवासी शेरगढ़ (जोधपुर)

सोहनलाल (35) पुत्र पुनाराम मेघवाल, निवासी समदड़ी

कमलेश (23) पुत्र शेराराम मेघवाल, निवासी समदड़ी

पूछताछ में सामने आ रहे चौंकाने वाले तथ्यपुलिस पूछताछ में पता चला है कि ये लोग अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में लिप्त थे। हथियार कहां से आए, किसे बेचने थे और इनका नेटवर्क कितना बड़ा है, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कई नाम उगले हैं, जिनकी तस्दीक की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

 

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter