बाड़मेर में डॉक्टर पर स्टूल से हमला: मरीज की मौत के बाद भड़के परिजनों का गुस्सा, छोटा भाई भावुक होकर बना आरोपी

बाड़मेर में सड़क हादसे में घायल सेणीदान की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों के प्रदर्शन के बीच मृतक के छोटे भाई ने भावुक होकर ओपीडी में डॉ. दिनेश गढ़वीर पर स्टूल से हमला कर दिया, जिससे डॉक्टर का कंधा फैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया, परिजनों ने माफी मांगी। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है, जांच जारी।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
November 28, 2025 • 10:57 AM  2.1k
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर में डॉक्टर पर स्टूल से हमला: मरीज की मौत के बाद भड़के परिजनों का गुस्सा, छोटा भाई भावुक होकर बना आरोपी
“बाड़मेर में डॉक्टर पर स्टूल से हमला: मरीज की मौत के बाद भड़के परिजनों का गुस्सा, छोटा भाई भावुक होकर बना आरोपी”
Favicon
Read more on thekhatak.com
28 Nov 2025
https://thekhatak.com/barmer-doctor-attacked-with-stool-after-patient-death
Google News
Copied
बाड़मेर में डॉक्टर पर स्टूल से हमला: मरीज की मौत के बाद भड़के परिजनों का गुस्सा, छोटा भाई भावुक होकर बना आरोपी

बाड़मेर (राजस्थान)। जिले के सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मरीज की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके छोटे भाई ने गुस्से में आकर ओपीडी में तैनात डॉक्टर पर स्टूल से हमला कर दिया। हमले में डॉक्टर दिनेश गढ़वीर के कंधे में गंभीर चोट आई और फैक्चर हो गया। घटना के बाद सभी डॉक्टर आक्रोशित हो गए और पीएमओ कार्यालय में एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक की पहचान कर ली।

घटना कैसे हुई? जानकारी के अनुसार, बाड़मेर जिले के एक गांव का रहने वाला युवक सेणीदान  (उम्र करीब 25-30 वर्ष) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तुरंत बाड़मेर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण अस्पताल के मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों ने सही समय पर उचित इलाज नहीं किया, जिसकी वजह से मरीज की जान चली गई। इसी दौरान मृतक का छोटा भाई अत्यधिक भावुक हो गया और गुस्से में ओपीडी कक्ष में घुस गया। वहां तैनात डॉ. दिनेश गढ़वीर पर उसने पास में रखा लोहे का स्टूल उठाकर हमला कर दिया। स्टूल सीधे डॉक्टर के कंधे पर लगा, जिससे कंधे में गंभीर सूजन आ गई और बाद में एक्स-रे में फैक्चर की पुष्टि हुई। हमले के बाद डॉक्टर दर्द से कराहते रहे और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

डॉक्टरों का आक्रोश, काम बंद घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के सभी डॉक्टर एकजुट हो गए। वे पीएमओ कार्यालय में जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। डॉक्टरों ने कहा कि आए दिन मेडिकल स्टाफ पर हमले हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। कई डॉक्टरों ने कुछ देर के लिए ओपीडी सेवाएं भी बंद कर दीं।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter