नागपुर में IAF अफसर की पत्नी से रेप और जबरन धर्मांतरण का आरोप, स्कूल क्लासमेट समेत 3 पर केस
नागपुर में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की पत्नी ने अपने स्कूल क्लासमेट और अन्य आरोपियों पर रेप, ब्लैकमेलिंग, जबरन धर्मांतरण और वसूली के आरोप लगाए हैं।
महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अधिकारी की पत्नी द्वारा रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता 24 वर्षीय महिला है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। उसका पति भारतीय वायुसेना में कार्यरत है और घटना के समय दूसरे शहर में तैनात था। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसका स्कूल क्लासमेट अयाज ताज मदारे फरवरी 2025 में प्लॉट खरीदने के बहाने उसके संपर्क में आया था।
महिला का आरोप है कि अयाज ने उसे वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पेय पदार्थ दिया गया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो बना लिए गए। महिला का कहना है कि बाद में इन्हीं वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया गया और कई बार यौन शोषण किया गया।