शराबी बाइक चालक ने थाने में मचाया हंगामा, कॉन्स्टेबल से मारपीट और सरकारी मशीन तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार..

जोधपुर के मंडोर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में बाइक चलाने वाले व्यक्ति ने पुलिस जांच के दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन खराब कर दी। थाने में पहुंचने के बाद उसके परिजनों के साथ हंगामा करने और कॉन्स्टेबल से मारपीट के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 16, 2026 • 5:19 PM | Jodhpur  4
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
शराबी बाइक चालक ने थाने में मचाया हंगामा, कॉन्स्टेबल से मारपीट और सरकारी मशीन तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार..
“शराबी बाइक चालक ने थाने में मचाया हंगामा, कॉन्स्टेबल से मारपीट और सरकारी मशीन तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार..”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/9dc2a5
16 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/9dc2a5
Google News
Copied
शराबी बाइक चालक ने थाने में मचाया हंगामा, कॉन्स्टेबल से मारपीट और सरकारी मशीन तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार..

जोधपुर। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के मंडोर थाना क्षेत्र में एक शराब के नशे में बाइक चला रहे व्यक्ति और उसके परिजनों द्वारा थाने में हंगामा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजकार्य में बाधा, पुलिसकर्मी से मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार 14 जून की रात मंडोर थाना क्षेत्र में एएसआई जगदीशचंद्र और पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान किशोर बाग स्थित टाक वाइन्स के पास एक बाइक सवार तेज गति से और लहराते हुए आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसके मुंह से शराब की गंध आने पर नशे की जांच करने की बात कही गई।

जांच के लिए जब पुलिसकर्मियों ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन का इस्तेमाल करना चाहा तो बाइक चालक ने कथित तौर पर मशीन में जोर से थूक दिया। इससे मशीन खराब हो गई और जांच प्रक्रिया प्रभावित हुई। पुलिस ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो आरोपी ने विवाद शुरू कर दिया।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter