बाड़मेर: ब्लैकमेलिंग से तंग रेप पीड़िता ने की आत्महत्या, आरोपी पर वीडियो वायरल करने का आरोप

बाड़मेर के गिराब थाना क्षेत्र में एक 31 वर्षीय शादीशुदा रेप पीड़िता ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी थी और बार-बार अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। मंगलवार शाम 7:30 बजे हुई इस घटना के समय पीड़िता के तीन बच्चे बाहर खेल रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पहले दी गई रेप की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 11, 2025 • 3:45 PM  231
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर: ब्लैकमेलिंग से तंग रेप पीड़िता ने की आत्महत्या, आरोपी पर वीडियो वायरल करने का आरोप
“बाड़मेर: ब्लैकमेलिंग से तंग रेप पीड़िता ने की आत्महत्या, आरोपी पर वीडियो वायरल करने का आरोप”
Favicon
Read more onthekhatak.com
11 Jun 2025
https://thekhatak.com/barmer-rape-victim-suicide-blackmailing-case
Google News
Copied
बाड़मेर: ब्लैकमेलिंग से तंग रेप पीड़िता ने की आत्महत्या, आरोपी पर वीडियो वायरल करने का आरोप

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक रेप पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। आरोपी सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डालने की धमकी दे रहा था और पीड़िता पर बार-बार अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। घटना मंगलवार शाम 7:30 बजे गिराब थाना क्षेत्र में हुई।

31 वर्षीय पीड़िता शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के चाचा ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला सेल अधिकारी एएसपी नीतेश आर्य ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता का पति अपने भाई के इलाज के लिए गुजरात गया था। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता पर संबंध बनाने के लिए दबाव डाला और ब्लैकमेल किया।

घटना के समय पीड़िता के बच्चे बाहर खेल रहे थे। परेशान होकर पीड़िता ने घर के एक कमरे में फंदा लगा लिया। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने दरवाजा तोड़ा तो पीड़िता फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाड़मेर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट किया गया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कुछ साल पहले पीड़िता को बहला-फुसलाकर रेप किया था और अश्लील वीडियो बना लिए थे। पीड़िता के पति ने 5 सितंबर 2024 को गिराब थाने में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। थानाधिकारी देवी सिंह ने ऐसी किसी शिकायत से इनकार किया है।

परिजनों का कहना है कि समाज में बेइज्जती के डर और आरोपी के बार-बार दबाव के कारण पीड़िता ने यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter