व्यापारी के दोनों पैर तोड़ने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

बाड़मेर में व्यापारी प्रवीण अग्रवाल पर हॉकी और लोहे के पाइप से हमला कर दोनों पैर तोड़ने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब उनसे वारदात में इस्तेमाल हथियारों, घटना की साजिश और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में रुपये के लेन-देन और ऑनलाइन गेमिंग विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 9, 2026 • 1:34 PM  48
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
व्यापारी के दोनों पैर तोड़ने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
“व्यापारी के दोनों पैर तोड़ने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा”
Favicon
Read more onthekhatak.com
9 Jun 2026
https://thekhatak.com/barmer-trader-assault-case-two-accused-arrested-police-remand
Google News
Copied
व्यापारी के दोनों पैर तोड़ने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

बाड़मेर। शहर में 20 मई को दिनदहाड़े व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल हथियार, घटना की योजना और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, 20 मई को शहर के विश्वकर्मा सर्किल के पास व्यापारी प्रवीण अग्रवाल (42) पर दो युवकों ने हॉकी और लोहे के पाइप से हमला कर दिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना के पीछे रुपए के लेन-देन और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। हमलावरों ने व्यापारी पर इतना बेरहमी से हमला किया कि उनके दोनों पैर टूट गए और हाथ का अंगूठा भी फ्रैक्चर हो गया। 

दिनदहाड़े हुई थी वारदात

जानकारी के अनुसार, प्रवीण अग्रवाल 20 मई को सुबह करीब 11 बजे किसी काम से विश्वकर्मा सर्किल क्षेत्र में पहुंचे थे। इसी दौरान दो बदमाशों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। हॉकी और लोहे के पाइप से लगातार वार किए गए। व्यापारी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। 

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी

एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने चंद्र प्रकाश पुत्र नेपाल सिंह निवासी चूली तथा हेमराज सिंह निवासी मोढ़ा को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 

पुलिस करेगी गहन पूछताछ

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से वारदात की पूरी साजिश, घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही घटनास्थल की तस्दीक भी कराई जाएगी। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter