भजनलाल शर्मा ने BJP स्थापना दिवस पर फहराया झंडा, प्रदेश कार्यालय में CM के लिए उद्घाटन किया कमरा नंबर 5

बीजेपी के 47वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश कार्यालय और निजी आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी को अजेय बनाने का लक्ष्य रखा।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
April 6, 2026 • 11:46 AM  9
राजनीति
NEWS CARD
Logo
भजनलाल शर्मा ने BJP स्थापना दिवस पर फहराया झंडा, प्रदेश कार्यालय में CM के लिए उद्घाटन किया कमरा नंबर 5
“भजनलाल शर्मा ने BJP स्थापना दिवस पर फहराया झंडा, प्रदेश कार्यालय में CM के लिए उद्घाटन किया कमरा नंबर 5”
Favicon
Read more on thekhatak.com
6 Apr 2026
https://thekhatak.com/bhajan-lal-sharma-bjp-foundation-day-2026-flag-hoisting-room-no-5-inauguration
Google News
Copied
भजनलाल शर्मा ने BJP स्थापना दिवस पर फहराया झंडा, प्रदेश कार्यालय में CM के लिए उद्घाटन किया कमरा नंबर 5
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को दो जगहों पर पार्टी का झंडा फहराया। उन्होंने सुबह सबसे पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय और फिर अपने निजी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ भाजपा का झंडा फहराया।
इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,

“केंद्र और राज्य में हमारी सरकार है, इसलिए हमें जनता के बीच रहकर काम करना है। हमारा लक्ष्य पार्टी को अजेय बनाना होना चाहिए।”
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ढाई साल बाद CM के लिए बना स्थायी
स्थापना दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण घटना प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के करीब ढाई साल बाद पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री के लिए अलग से स्थायी कक्ष तैयार किया गया है।
कमरा नंबर 5 अब से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए आरक्षित रहेगा। इसके बाहर सीएम भजनलाल शर्मा की नाम प्लेट भी लगा दी गई है।
वसुंधरा राजे का पुराना कमरा
बताया जा रहा है कि यह वही कमरा है, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी जब वे प्रदेश अध्यक्ष थीं, तब आवंटित किया गया था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज विधिवत रूप से इस कमरे का उद्घाटन किया और वहाँ बैठकर काम शुरू किया।
अब से मुख्यमंत्री इस कमरे में पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा करेंगे।
संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय
पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री का स्थायी कक्ष होने से संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनेगा। कार्यकर्ताओं को भी सीधे मुख्यमंत्री से जुड़ने में सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत बनाने तथा जनता की सेवा में लगे रहने की अपील की। 

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter