भजनलाल शर्मा की गहलोत को खुली बहस की चुनौती, बिजली कटौती पर पूर्व सीएम का करारा पलटवार
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत को खुली बहस की चुनौती दी, दावा किया कि उनकी डेढ़ साल की सरकार ने कांग्रेस के पांच साल से ज्यादा काम किया। गहलोत ने बिजली कटौती का मुद्दा उठाकर पलटवार किया, सरकार को बेहतर कार्ययोजना बनाने की नसीहत दी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस को खुले मंच पर बहस की चुनौती दी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम शर्मा ने दावा किया कि उनकी सरकार ने डेढ़ साल में कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल से ज्यादा काम किया है। उन्होंने गहलोत पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाते हुए कहा, "कांग्रेस के पांच साल के कामकाज का हिसाब हमारे डेढ़ साल से ऊपर नहीं चढ़ना चाहिए। आंकड़े मंगवाकर देख लें।"
बिजली उत्पादन और कनेक्शन पर तुलना की चुनौती
सीएम शर्मा ने बिजली उत्पादन और कनेक्शन के आंकड़ों की तुलना करने की चुनौती दी। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस कहती है कि मैं रुकता नहीं, लेकिन सोने और होटल में रुकने के लिए आप ही काफी थे। राजस्थान की जनता, युवा, किसान और प्यासी धरती का दर्द समझें।" उन्होंने अपनी सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बजट में 5,000 गांवों को बीपीएल मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 300 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह लक्ष्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़े में पूरा होगा।
गहलोत का पलटवार: बिजली कटौती पर उठाए सवाल