बीकानेर में भीषण सड़क हादसा: ट्रोले की टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 11 यात्री घायल, चालक गंभीर

बीकानेर के पलाना-उदयरामसर मार्ग पर देर रात ट्रोले और बस की जोरदार टक्कर में 11 यात्री घायल हो गए, जबकि बस चालक की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
April 7, 2026 • 5:45 PM  44
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बीकानेर में भीषण सड़क हादसा: ट्रोले की टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 11 यात्री घायल, चालक गंभीर
“बीकानेर में भीषण सड़क हादसा: ट्रोले की टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 11 यात्री घायल, चालक गंभीर”
Favicon
Read more onthekhatak.com
7 Apr 2026
https://thekhatak.com/bikaner-bus-truck-accident-11-injured-driver-critical
Google News
Copied
बीकानेर में भीषण सड़क हादसा: ट्रोले की टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 11 यात्री घायल, चालक गंभीर

बीकानेर जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब पलाना-उदयरामसर मार्ग पर भादू पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रोले ने एक यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रात करीब 2 बजे हुआ, जिसकी तीव्रता इतनी अधिक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार करीब 25 यात्रियों को तत्काल बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया। इनमें से 11 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।हादसे में बस चालक भगवानाराम की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं अन्य घायलों का उपचार पीबीएम अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, बस शाम को जोधपुर से संगरिया के लिए रवाना हुई थी और अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही थी, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अपनी सीटों से उछल गए।इस हादसे में बीकानेर की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मोनिका राजपुरोहित और उनकी बहन भी घायल हुई हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार खड़गावत अपनी असहाय सेवा संस्थान की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter