भाजपा‑RSS पर राहुल गांधी की तीखी टिप्पणी: "90% आबादी पर आरक्षण का अधिकार छीना जा रहा है

राहुल गांधी ने रायबरेली में प्रजापति समाज सम्मेलन में BJP-RSS पर निशाना साधा, जाति जनगणना की मांग की और 90% ओबीसी, दलित, आदिवासियों को दबाने का आरोप लगाया। उनके काफिले को मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में विरोध का सामना करना पड़ा।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
September 10, 2025 • 4:16 PM  117
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
भाजपा‑RSS पर राहुल गांधी की तीखी टिप्पणी: "90% आबादी पर आरक्षण का अधिकार छीना जा रहा है
“भाजपा‑RSS पर राहुल गांधी की तीखी टिप्पणी: "90% आबादी पर आरक्षण का अधिकार छीना जा रहा है”
Favicon
Read more onthekhatak.com
10 Sep 2025
https://thekhatak.com/bjp-rahul-gandhi-s-sharp-comment-on-rss-reservation-rights-are-being-taken-away-on-90-of-the-population
Google News
Copied
भाजपा‑RSS पर राहुल गांधी की तीखी टिप्पणी: "90% आबादी पर आरक्षण का अधिकार छीना जा रहा है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अपने रायबरेली दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर जमकर निशाना साधा। प्रजापति समाज के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि देश की 90% आबादी, जिसमें ओबीसी, दलित और आदिवासी शामिल हैं, को BJP और RSS आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह खुद को ओबीसी बताते हैं, लेकिन जाति जनगणना के मुद्दे पर चुप्पी साधे रहते हैं।

कैबिनेट मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ राहुल के खिलाफ प्रदर्शन

राहुल गांधी बुधवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली से फ्लाइट के जरिए लखनऊ पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग के जरिए रायबरेली के लिए रवाना हुए। हालांकि, उनके काफिले को रास्ते में विरोध का सामना करना पड़ा। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ राहुल के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने "राहुल वापस जाओ" के नारे लगाए और सड़क पर धरना दिया, जिसके चलते राहुल का काफिला करीब एक किलोमीटर पहले रुक गया। पुलिस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। पांच मिनट की रुकावट के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला और काफिला आगे बढ़ा।

दिनेश प्रताप सिंह, जो 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली से BJP उम्मीदवार थे, ने दावा किया कि राहुल ने प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहने वालों का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "राहुल को माफी मांगनी चाहिए थी या ऐसे लोगों को पार्टी से निकालना चाहिए था।"

प्रजापति सम्मेलन में राहुल का संदेश

रायबरेली के होटल ग्रैंड इन में आयोजित प्रजापति समाज सम्मेलन में राहुल ने कहा, "देश की 90% आबादी, जिसमें ओबीसी, दलित और आदिवासी शामिल हैं, को कॉर्पोरेट इंडिया, नौकरशाही और सरकार चलाने से रोका जा रहा है। बड़े अस्पतालों और कंपनियों जैसे टाटा, अंबानी, अडानी में आपको कोई ओबीसी सीनियर मैनेजमेंट में नहीं मिलेगा, लेकिन मनरेगा की सूची में ओबीसी का नाम जरूर मिलेगा।" उन्होंने RSS पर आरोप लगाया कि वह समाज को स्थिर रखना चाहता है, जहां दलित और ओबीसी अपनी जगह से आगे न बढ़ें।

राहुल ने जाति जनगणना के मुद्दे पर कहा, "मैंने संसद में PM मोदी से पूछा कि आप ओबीसी हैं, तो जाति जनगणना क्यों नहीं कराते? उन्होंने डेढ़ घंटे का भाषण दिया, लेकिन इस सवाल का जवाब नहीं दिया।"

कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और पौधरोपण

राहुल ने हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के बटोही रिसॉर्ट में बूथ स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "पहले लोग कहते थे कि दाल में कुछ काला है, लेकिन अब वोट चोरी के सबूत सामने हैं। इसे रोकना होगा।" उन्होंने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा।

इसके बाद राहुल ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के मुलिहा मऊ गांव में पौधरोपण करने पहुंचे, जहां उन्होंने पौधा रोपा और पानी डाला। रास्ते में उन्होंने प्रोटोकॉल तोड़कर एक 8 साल की बच्ची लक्ष्मी से मुलाकात की, उसे टॉफी दी और बातचीत की।

विवादास्पद पोस्टर और BJP की प्रतिक्रिया

रायबरेली में समाजवादी पार्टी (SP) की लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी द्वारा लगाया गया एक पोस्टर चर्चा में रहा, जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के रूप में दर्शाया गया। बागी ने कहा, "ये तीनों नेता दबे-कुचले लोगों की आवाज बनकर उभरे हैं।"

BJP प्रवक्ता आनंद दुबे ने इस पोस्टर पर तंज कसते हुए कहा, "राहुल, अखिलेश और तेजस्वी राजनीति के इच्छाधारी हिंदू हैं, जो चुनाव आने पर रंग बदल लेते हैं। सपा का यह पोस्टर सनातन धर्म का अपमान है।"

दीपक सिंह का दिनेश प्रताप पर हमला

कांग्रेस नेता और पूर्व MLC दीपक सिंह ने दिनेश प्रताप सिंह के विरोध प्रदर्शन को "ओछी हरकत" करार दिया। उन्होंने कहा, "जब कोई पार्टी दिनेश को शरण नहीं दे रही थी, तब कांग्रेस ने उन्हें रायबरेली में मजबूत किया। आज वह उसी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यह उनकी छोटी मानसिकता को दर्शाता है।"

राहुल का दो दिवसीय दौरा

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल का यह रायबरेली का छठा दौरा है। वह 10 और 11 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे की शुरुआत लखनऊ एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत के साथ हुई, जहां यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अन्य नेताओं ने उनका अभिनंदन किया।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter