83 की उम्र में रफ्तार का जुनून: अमिताभ बच्चन ने चलाया Defender Octa, 3.8 सेकंड में 100 km/h पकड़ती है लग्जरी SUV
83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन को नई लग्जरी SUV Defender Octa चलाते हुए देखा गया, जो अपनी सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। यह SUV सिर्फ 3.8 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है और इसमें 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹2.59 करोड़ है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपनी लाइफस्टाइल और लग्जरी कार कलेक्शन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें नए हाई-परफॉर्मेंस SUV मॉडल Defender Octa चलाते हुए देखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
83 साल की उम्र में भी उनकी ड्राइविंग के प्रति यह जुनून लोगों को हैरान कर रहा है। इस दौरान वे जिस SUV को चला रहे थे, वह दुनिया के सबसे पावरफुल Defender वर्जन में से एक मानी जाती है।
क्या है Defender Octa?