'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव; मौत से कुछ घंटे पहले शेयर की थी रील
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने मुंबई के नालासोपारा स्थित घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। 22 वर्षीय अभिनेत्री का शव फंदे से लटका मिला।
टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री संचिता उगले ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। महज 22 साल की उम्र में उनके निधन की खबर ने फैंस और मनोरंजन जगत को सदमे में डाल दिया है। पुलिस के अनुसार संचिता का शव मुंबई के नालासोपारा स्थित उनके घर में सीलिंग फैन से लटका मिला।
जानकारी के मुताबिक संचिता अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।