'लगान' के 25 साल पूरे, इंडिया पोस्ट ने स्पेशल कॉमेमोरेटिव कवर जारी कर आमिर खान की आइकॉनिक फिल्म को दिया सम्मान
फिल्म 'लगान' की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर इंडिया पोस्ट ने स्पेशल कॉमेमोरेटिव कवर और स्पेशल कैंसिलेशन जारी कर फिल्म को सम्मानित किया है। यह सम्मान भारतीय सिनेमा में 'लगान' के ऐतिहासिक योगदान और उसकी वैश्विक पहचान को समर्पित है।
मुंबई: भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल आमिर खान की फिल्म 'लगान' ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर इंडिया पोस्ट ने फिल्म को अनोखा सम्मान देते हुए एक स्पेशल कॉमेमोरेटिव कवर (स्मारक लिफाफा) और स्पेशल कैंसिलेशन जारी किया है। यह सम्मान भारतीय सिनेमा में 'लगान' के ऐतिहासिक योगदान और उसके स्थायी सांस्कृतिक प्रभाव को समर्पित है।
साल 2001 में रिलीज हुई 'लगान' से आमिर खान प्रोडक्शंस की शुरुआत हुई थी। पिछले 25 वर्षों में इस प्रोडक्शन हाउस ने ऐसी कई फिल्में दर्शकों को दी हैं, जिन्होंने मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर भी मजबूत संदेश दिया। 'लगान' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की, बल्कि भारतीय फिल्मों की वैश्विक पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
भारतीय सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म बनी 'लगान'