15 KM पीछा, 116 कार्टन शराब जब्त: पुलिस ने लग्जरी कारों से पकड़ी पंजाब की अवैध शराब, 3 तस्कर गिरफ्तार

दो लग्जरी कारों से 116 कार्टन अवैध पंजाब निर्मित शराब जब्त की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। शराब गुजरात सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
August 26, 2025 • 4:15 PM  798
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
15 KM पीछा, 116 कार्टन शराब जब्त:  पुलिस ने लग्जरी कारों से पकड़ी पंजाब की अवैध शराब, 3 तस्कर गिरफ्तार
“15 KM पीछा, 116 कार्टन शराब जब्त: पुलिस ने लग्जरी कारों से पकड़ी पंजाब की अवैध शराब, 3 तस्कर गिरफ्तार”
Favicon
Read more onthekhatak.com
26 Aug 2025
https://thekhatak.com/15-km-chase-116-cartons-of-liquor-seized-police-seize-illicit-liquor-from-luxury-cars-in-punjab-3-smugglers-arrested
Google News
Copied
15 KM पीछा, 116 कार्टन शराब जब्त:  पुलिस ने लग्जरी कारों से पकड़ी पंजाब की अवैध शराब, 3 तस्कर गिरफ्तार

बालोतरा जिले की डीएसटी और सिवाना पुलिस ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भारतमाला रोड पर संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने दो लग्जरी कारों से 116 कार्टन अवैध शराब बरामद की, जो पंजाब से लाई गई थी और गुजरात में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बालोतरा के एसपी रमेश ने बताया कि डीएसटी प्रभारी इमरान खान को गुप्त सूचना मिली थी कि भारतमाला रोड के रास्ते अवैध शराब से भरे वाहन गुजरात की ओर जा रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर डीएसटी और सिवाना थाना पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई और मुठली के पास नाकाबंदी शुरू की। तभी एक स्विफ्ट और एक किआ कार संदिग्ध हालत में दिखाई दी। पुलिस ने जब इन वाहनों को रोकने का इशारा किया, तो ड्राइवरों ने गाड़ियों को तेजी से वालियाना की ओर भगाना शुरू कर दिया।

पुलिस ने हार नहीं मानी और पीछा जारी रखा। वालियाना में दोबारा नाकाबंदी की गई, लेकिन ड्राइवरों ने गाड़ियां वापस मोड़कर मुठली की ओर भागने की कोशिश की। आखिरकार, पुलिस ने एक और नाकाबंदी कर ड्राइवरों को घेर लिया। घबराहट में ड्राइवर कारें छोड़कर खेतों की ओर भागने लगे। करीब 15 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अशोक कुमार (पुत्र जगदीश, जगरूप की ढाणी, भालनी, बागोड़ा, जालोर), राकेश कुमार (पुत्र श्रवण कुमार, भालनी, बागोड़ा, जालोर) और प्रवीण कुमार (पुत्र भगवानराम, डडृशन, सरवना, जालोर) के रूप में हुई। कारों की तलाशी लेने पर उनमें पंजाब निर्मित विभिन्न ब्रांडों की 116 कार्टन अवैध शराब मिली। पूछताछ में आरोपियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

सिवाना थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter