जयपुर से दिल्ली जा रहे परिवार पर टूटा कहर, एक्सप्रेसवे हादसे में मां-बेटा समेत 4 की मौत

हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से कार टकराने से जयपुर के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 14, 2026 • 12:27 PM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जयपुर से दिल्ली जा रहे परिवार पर टूटा कहर, एक्सप्रेसवे हादसे में मां-बेटा समेत 4 की मौत
“जयपुर से दिल्ली जा रहे परिवार पर टूटा कहर, एक्सप्रेसवे हादसे में मां-बेटा समेत 4 की मौत”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/10d183
14 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/10d183
Google News
Copied
जयपुर से दिल्ली जा रहे परिवार पर टूटा कहर, एक्सप्रेसवे हादसे में मां-बेटा समेत 4 की मौत

हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में जयपुर के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार का मुखिया और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के बघौला गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रक के नीचे घुस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, NHAI की रेस्क्यू टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद कार के दरवाजे और शीशे काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी।

मां, बेटा, बेटी और रिश्तेदार की मौत

पुलिस के अनुसार हादसे में पूनम (37), उनकी बेटी खुशी (16), बेटा डूग्गी (12) और रिश्तेदार केशव (26) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पूनम के पति जवाहर (55) और 3.5 वर्षीय बेटा चेतन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter