दिल्ली जल बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई में पूर्व CEO समेत 6 अरेस्ट
दिल्ली सरकार की एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और टेंडर घोटाले के मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व IAS अधिकारी उदित प्रकाश राय सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर।
आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली सरकार की एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) में हुए कथित भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया है। इस बड़ी कार्रवाई में जैन के अलावा पांच अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।
ACB के शिकंजे में कौन-कौन?
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले में कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार किए गए लोगों की सूची इस प्रकार है:
-
सत्येंद्र कुमार जैन: पूर्व जल मंत्री, दिल्ली सरकार