दौसा में बड़ा सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई यूपी रोडवेज बस, 2 बच्चों समेत 19 यात्री घायल

दौसा के आगरा रोड बाईपास कट पर रविवार अलसुबह यूपी रोडवेज की बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 2 बच्चों और 6 महिलाओं सहित कुल 19 यात्री घायल हो गए।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 14, 2026 • 11:25 AM  3
क्राइम
NEWS CARD
Logo
दौसा में बड़ा सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई यूपी रोडवेज बस, 2 बच्चों समेत 19 यात्री घायल
“दौसा में बड़ा सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई यूपी रोडवेज बस, 2 बच्चों समेत 19 यात्री घायल”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/cc3ad7
14 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/cc3ad7
Google News
Copied
दौसा में बड़ा सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई यूपी रोडवेज बस, 2 बच्चों समेत 19 यात्री घायल

दौसा जिले के आगरा रोड बाईपास कट पर रविवार अलसुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से जयपुर जा रही यूपी रोडवेज की बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। दुर्घटना में 2 बच्चों और 6 महिलाओं सहित कुल 19 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। अधिकांश यात्री उस समय गहरी नींद में थे। अचानक बस के ट्रेलर से टकराने पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्पीड ब्रेकर पर धीमा हुआ ट्रेलर, पीछे से भिड़ी बस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आगरा रोड बाईपास कट पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण ट्रेलर की रफ्तार कम हो गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही यूपी रोडवेज बस का चालक ट्रेलर की गति का सही अनुमान नहीं लगा सका और बस सीधे ट्रेलर में जा घुसी।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter