भाजपा नेता और वकील नटवर सिंह राजपुरोहित पर जानलेवा हमला, कार रुकवाकर धारदार हथियार से किया वार

जालोर जिले के सियाणा गांव के पास भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता और वकील नटवर सिंह राजपुरोहित पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 2, 2026 • 10:57 AM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
भाजपा नेता और वकील नटवर सिंह राजपुरोहित पर जानलेवा हमला, कार रुकवाकर धारदार हथियार से किया वार
“भाजपा नेता और वकील नटवर सिंह राजपुरोहित पर जानलेवा हमला, कार रुकवाकर धारदार हथियार से किया वार”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/ecfab6
2 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/ecfab6
Google News
Copied
भाजपा नेता और वकील नटवर सिंह राजपुरोहित पर जानलेवा हमला, कार रुकवाकर धारदार हथियार से किया वार

राजस्थान के जालोर जिले में भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता और पेशे से वकील नटवर सिंह राजपुरोहित पर बुधवार शाम अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उनकी कार रुकवाकर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरोही रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

कार रुकवाकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, नटवर सिंह राजपुरोहित बुधवार शाम जालोर कचहरी से अपना काम समाप्त कर कार से अपने गांव सियाणा लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे आकोली और सियाणा के बीच आडवाड़ा गांव के पास सामने से आई एक गाड़ी ने उनकी कार को रुकवा लिया। इसके बाद गाड़ी में सवार अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

सिर पर गंभीर चोट, हाथ में फ्रैक्चर

हमले में नटवर सिंह राजपुरोहित के सिर पर धारदार हथियार से गहरा वार किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर घाव हो गया और काफी खून बहा। डॉक्टरों के अनुसार उनके सिर पर कई टांके लगाए गए हैं। इसके अलावा उनके एक हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है। आसपास लोगों के पहुंचने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सियाणा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में सिरोही रेफर कर दिया गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter