फर्जी तांत्रिक गैंग का आतंक: लाखों की ठगी, सोना-चांदी लेकर फरार

पीपाड़ शहर में फर्जी तांत्रिक गैंग ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 6 लोगों से 91 ग्राम सोना, चांदी और 17,400 रुपये ठगकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन ठगों का कोई सुराग नहीं मिला।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 3, 2025 • 3:13 PM  216
क्राइम
NEWS CARD
Logo
फर्जी तांत्रिक गैंग का आतंक: लाखों की ठगी, सोना-चांदी लेकर फरार
“फर्जी तांत्रिक गैंग का आतंक: लाखों की ठगी, सोना-चांदी लेकर फरार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
3 Jul 2025
https://thekhatak.com/fake-tantrik-gang-terror-fraud-of-lakhs-fleeing-with-gold-and-silver
Google News
Copied
फर्जी तांत्रिक गैंग का आतंक: लाखों की ठगी, सोना-चांदी लेकर फरार

जोधपुर जिले के पीपाड़ शहर में एक फर्जी तांत्रिक गैंग ने तंत्र-मंत्र और पुराने दर्द के इलाज का झांसा देकर 6 लोगों से लाखों रुपये की ठगी की है। इस गैंग ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी हड़पकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन ठगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

चोलावतों का बैरा निवासी जबराराम (35) पुत्र जवरीलाल माली, जो कृषि मंडी मेन गेट के सामने बालाजी इंजिनियरिंग दुकान चलाते हैं, ने बताया कि करीब एक महीने पहले फर्जी तांत्रिकों और कथित डॉक्टरों की गैंग ने ओमाराम सांखला के किराए के मकान में डेरा डाला। गैंग ने टैक्सी और लाउडस्पीकर के जरिए ग्रामीण इलाकों में अपने तंत्र-मंत्र और इलाज का प्रचार किया।

23 मई को जबराराम दर्द की शिकायत लेकर गैंग के पास गए। वहां उन्हें तंत्र-मंत्र से अभिमंत्रित पानी पिलाया गया, जिसके बाद उनकी सोचने की क्षमता प्रभावित हुई। बाबा ने दावा किया कि उनके घर को बांधा गया है और 25 जून को पूजा-पाठ से इसका समाधान हो जाएगा।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter