कार के उड़े परखच्चे, डॉक्टर दंपती समेत 4 की मौत; गैस कटर से काटकर निकाले बच्चों के शव
राजस्थान के बारां जिले में कवाई-अटरू मार्ग पर मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भीलवाड़ा (मांडलगढ़) के PMO डॉ. सुरेश गजराज, उनकी डॉक्टर पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर की टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार को काटकर बच्चों के शव निकालने पड़े।
राजस्थान के बारां जिले में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। कवाई-अटरू मार्ग पर करीब 12:30 बजे एक बेकाबू ट्रेलर और कार के बीच हुई सीधी भिड़ंत में कार सवार सरकारी डॉक्टर दंपती और उनके दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए और पूरा परिवार पल भर में खत्म हो गया।
भीलवाड़ा में तैनात था डॉक्टर दंपती
हादसे का शिकार हुआ यह परिवार चिकित्सा सेवा से जुड़ा था। मृतक डॉ. सुरेश गजराज भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ उपजिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) के पद पर सेवाएं दे रहे थे। उनकी पत्नी डॉ. शालिनी मौर्य की पोस्टिंग भी मांडलगढ़ के इसी सरकारी अस्पताल में थी।