बेटे की चाह में हैवान बना पति, पत्नी के हाथ-पैर बांधकर जबरन पिलाया जहर; चार बेटियों की मां की हालत अब खतरे से बाहर

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में बेटे की चाह में पति पर पत्नी के हाथ-पैर बांधकर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगा है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 30, 2026 • 3:37 PM  6
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बेटे की चाह में हैवान बना पति, पत्नी के हाथ-पैर बांधकर जबरन पिलाया जहर; चार बेटियों की मां की हालत अब खतरे से बाहर
“बेटे की चाह में हैवान बना पति, पत्नी के हाथ-पैर बांधकर जबरन पिलाया जहर; चार बेटियों की मां की हालत अब खतरे से बाहर”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/c8ac10
30 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/c8ac10
Google News
Copied
बेटे की चाह में हैवान बना पति, पत्नी के हाथ-पैर बांधकर जबरन पिलाया जहर; चार बेटियों की मां की हालत अब खतरे से बाहर

मध्य प्रदेश के हरदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटे की चाह में एक पति पर अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने पत्नी के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह घटना हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के महुडिया गांव की है। पीड़िता मीना यादव ने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं। उसका पति दूसरी शादी करना चाहता था और इसी वजह से लंबे समय से उस पर तलाक का दबाव बना रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसकी जान लेने की कोशिश की गई।

दूसरी शादी के लिए बना रहा था दबाव

पीड़िता का आरोप है कि पति लगातार बेटे की चाह में दूसरी शादी की बात करता था। वह उसे तलाक देने के लिए मजबूर कर रहा था। विरोध करने पर पहले मारपीट की गई और फिर हाथ-पैर बांधकर जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

चारों बेटियां अस्पताल में मां के साथ रहीं

घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती मां के पास उसकी चारों मासूम बेटियां लगातार मौजूद रहीं। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को भावुक कर गया।

महिला की हालत खतरे से बाहर

हरदा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. एच. पी. सिंह ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान और जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter