'महाभारत' में 'भीम' बनकर लूटी वाहवाही, अब लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर बुरा फंसा ये मशहूर एक्टर!
टीवी सीरियल 'महाभारत' में भीम का किरदार निभाने वाले एक्टर और WWE रेसलर सौरव गुर्जर को हैदराबाद पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। उन पर लिव-इन पार्टनर को शादी का झांसा देने और उत्पीड़न का आरोप है।
टीवी के मशहूर सीरियल 'महाभारत' में 'भीम' का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर और WWE रेसलर सौरव गुर्जर बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। हैदराबाद पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से कस्टडी में ले लिया है। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत (जुडिशियल कस्टडी) में भेज दिया है। एक्टर पर 29 साल की एक महिला ने शादी का झूठा वादा करने, लिव-इन में रहने और करियर बर्बाद करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी बातचीत
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के मुताबिक, उसकी और सौरव की पहली बातचीत साल 2021 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने व्हाट्सएप पर नंबर शेयर किए और उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। महिला ने बताया कि 25 दिसंबर 2021 को उनकी पहली मुलाकात हुई थी।