जोधपुर में सिगरेट की दुकान को बनाया निशाना, शटर के ताले काटकर लाखों का माल ले गए चोर CCTV में कैद हुई पूरी वारदात..

जोधपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में जवाहर खाना रोड स्थित संजय ट्रेडर्स दुकान में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने शटर के ताले काटकर दुकान में प्रवेश किया और करीब 5.70 लाख रुपये की सिगरेट के बंडल कट्टों में भरकर ले गए। चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें 5 संदिग्ध नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 15, 2026 • 8:37 PM | Jodhpur  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जोधपुर में सिगरेट की दुकान को बनाया निशाना, शटर के ताले काटकर लाखों का माल ले गए चोर CCTV में कैद हुई पूरी वारदात..
“जोधपुर में सिगरेट की दुकान को बनाया निशाना, शटर के ताले काटकर लाखों का माल ले गए चोर CCTV में कैद हुई पूरी वारदात..”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/b89612
15 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/b89612
Google News
Copied
जोधपुर में सिगरेट की दुकान को बनाया निशाना, शटर के ताले काटकर लाखों का माल ले गए चोर CCTV में कैद हुई पूरी वारदात..

जोधपुर। शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। जवाहर खाना रोड स्थित एक दुकान में देर रात घुसे चोर लाखों रुपये कीमत की सिगरेट के बंडल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 13 जून की रात संजय ट्रेडर्स नाम की दुकान में हुई। रात के समय कुछ बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे और शटर पर लगे ताले काटकर अंदर प्रवेश कर गए। दुकान में रखे सिगरेट के स्टॉक को देखकर चोरों ने बड़ी मात्रा में माल उठाया और कट्टों में भरकर मौके से फरार हो गए।

दुकान संचालक को सुबह जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान सामने आया कि चोर दुकान से करीब 5 लाख 70 हजार 100 रुपये कीमत के सिगरेट के बंडल लेकर गए हैं।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter