कोटा में खूनी रंजिश: बर्थडे पार्टी से निकले युवक को धोखे से बुलाया, फिर चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार; हालत गंभीर

कोटा के दादाबाड़ी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। बदमाशों ने भोला यादव नामक युवक को धोखे से बातचीत के बहाने बुलाया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ 4-5 वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी राहुल, मोडा और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
February 8, 2026 • 12:57 PM  21
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
कोटा में खूनी रंजिश: बर्थडे पार्टी से निकले युवक को धोखे से बुलाया, फिर चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार; हालत गंभीर
“कोटा में खूनी रंजिश: बर्थडे पार्टी से निकले युवक को धोखे से बुलाया, फिर चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार; हालत गंभीर”
Favicon
Read more onthekhatak.com
8 Feb 2026
https://thekhatak.com/kota-dadabari-youth-attacked-with-knives-old-enmity
Google News
Copied
कोटा में खूनी रंजिश: बर्थडे पार्टी से निकले युवक को धोखे से बुलाया, फिर चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार; हालत गंभीर

कोटा शिक्षा नगरी कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार आधी रात को रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक युवक को बातचीत के बहाने धोखे से बुलाया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ 4 से 5 वार कर दिए। लहूलुहान हालत में युवक को कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बातचीत के बहाने बुलाया और किया हमला

घायल युवक भोला यादव ने अस्पताल में बताया कि वह रात को अपने एक मित्र की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे पुरानी रंजिश को सुलझाने और बातचीत करने के बहाने ज्योति मंदिर के पास बुलाया। भोला जैसे ही वहां पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उसके शरीर पर चार से पांच बार चाकू घोंप दिए।

भाई के विवाद का लिया बदला

पीड़ित के अनुसार, उसके भाई का आरोपियों से पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को मन में पाले हुए बदमाशों ने भोला को निशाना बनाया। हमले के बाद भोला ने हिम्मत नहीं हारी और लहूलुहान हालत में वहां से भागकर अपनी जान बचाई। उसे भागता देख कॉलोनी के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही दादाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना किया। एएसआई शंभू दयाल ने बताया कि कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद टीम अस्पताल और घटनास्थल पर भेजी गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हमले के पीछे राहुल, मोडा और एक अन्य युवक शामिल हैं। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

इलाके में दहशत का माहौल

आधी रात को हुई इस चाकूबाजी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter