कोटा के नया खेड़ा में हिंसक झड़प: शंकर ढाबे पर बाइक सवार बदमाशों ने की तोड़फोड़, लाठी-डंडों से हमला, 5 से ज्यादा घायल; ढाबा मालिक ने लगाया लूट का आरोप, VIDEO वायरल
कोटा के नांता थाना क्षेत्र के नया खेड़ा इलाके में रविवार दोपहर शंकर सुमन ढाबे पर 4-5 बाइक सवार बदमाशों ने तोड़फोड़ की और विरोध करने वालों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। झड़प में ढाबा मालिक विष्णु समेत 5-6 लोग घायल हो गए। घायल विष्णु ने लूटपाट के इरादे से हमला होने का आरोप लगाया। अस्पताल में दोनों पक्ष आमने-सामने होने से हंगामा हुआ, जिसे पुलिस ने संभाला। नांता पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
कोटा शहर में रविवार को एक बार फिर हिंसा की घटना ने हड़कंप मचा दिया। नांता थाना क्षेत्र के नया खेड़ा इलाके में स्थित शंकर सुमन ढाबे पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बाइक सवार 4-5 युवकों ने ढाबे में तोड़फोड़ शुरू की, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडों से भिड़ गए। झड़प में 5 से 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
