सीकर में शादी का झांसा देकर युवती से रेप: 37 साल की महिला से भी दुष्कर्म, बेटी को जान से मारने की धमकी
सीकर जिले में दो चौंकाने वाले दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। 29 वर्षीय युवती को कोचिंग के दौरान शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने बार-बार रेप किया, शादी से इनकार कर धमकियां दीं। वहीं 37 वर्षीय महिला को महाराष्ट्र ले जाकर दुष्कर्म किया गया और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। दोनों पीड़िताओं ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस आरोपी की तलाश में जांच कर रही है।
सीकर जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाले दो अलग-अलग दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। एक मामले में 29 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर बार-बार शोषण किया गया, जबकि दूसरे मामले में 37 वर्षीय महिला को महाराष्ट्र ले जाकर दुष्कर्म किया गया और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। दोनों पीड़िताओं ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
29 वर्षीय युवती का मामला
युवती साल 2024 में सरकारी परीक्षा की तैयारी के लिए सीकर में कोचिंग संस्थान में पढ़ रही थी। इसी कोचिंग में आरोपी युवक भी पढ़ता था, जहां दोनों की पहचान हुई। धीरे-धीरे आरोपी ने युवती से बातचीत बढ़ाई और दोनों के बीच रिलेशनशिप बन गई।