दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: टायर बदल रहे पिकअप चालक को कैंटर ने कुचला, मौके पर मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मोरेल पुलिया के पास टायर बदल रहे पिकअप चालक को पीछे से आए एक कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मोरेल पुलिया के पास चेनेज नंबर 237 पर हुआ, जहां खराब टायर बदल रहे चालक को पीछे से आए एक बेकाबू कैंटर ने टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अलवर जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र स्थित रुगाकावास नैथला निवासी 40 वर्षीय बहादुर सिंह मीणा पुत्र रामजीलाल मीणा के रूप में हुई है।
टायर बदलते समय हुआ हादसा
लालसोट थाने के एएसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहा था। एक्सप्रेसवे पर चेनेज नंबर 237 के पास वाहन का टायर खराब हो गया। चालक बहादुर सिंह सड़क किनारे खड़े होकर टायर बदल रहा था।