पाली में दर्दनाक सड़क हादसा: दो ट्रॉलों के बीच पिसी कार, गुजरात के मार्बल कारोबारी और ड्राइवर की मौत

राजस्थान के पाली जिले में नेशनल हाईवे पर ढोला ब्रिज के पास हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात के एक मार्बल व्यवसायी और उनके ड्राइवर की मौत हो गई।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 5, 2026 • 2:45 PM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पाली में दर्दनाक सड़क हादसा: दो ट्रॉलों के बीच पिसी कार, गुजरात के मार्बल कारोबारी और ड्राइवर की मौत
“पाली में दर्दनाक सड़क हादसा: दो ट्रॉलों के बीच पिसी कार, गुजरात के मार्बल कारोबारी और ड्राइवर की मौत”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/7c3ad8
5 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/7c3ad8
Google News
Copied
पाली में दर्दनाक सड़क हादसा: दो ट्रॉलों के बीच पिसी कार, गुजरात के मार्बल कारोबारी और ड्राइवर की मौत

राजस्थान के पाली जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में गुजरात के एक मार्बल व्यवसायी और उनके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सांडेराव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ढोला ब्रिज के पास हुआ, जहां पीछे से आए एक ट्रॉले की टक्कर के बाद कार आगे चल रहे दूसरे ट्रॉले में जा घुसी और दोनों भारी वाहनों के बीच बुरी तरह फंस गई।

जयपुर से कच्छ लौट रहे थे दोनों

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान गुजरात के कच्छ निवासी डिम्पल कुमार जैन (49) और आबूरोड के मावल निवासी उनके ड्राइवर जेताराम (24) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डिम्पल कुमार जैन किसी काम से जयपुर गए थे। शनिवार रात वे अपने ड्राइवर के साथ कार से वापस कच्छ लौट रहे थे। इसी दौरान ढोला ब्रिज के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रॉले ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दूसरे ट्रॉले में जा घुसी और दोनों ट्रॉलों के बीच बुरी तरह दब गई।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter