Bigg Boss 19 फेम तान्या मित्तल की Ekta Kapoor से खास मुलाकात: वीडियो शेयर कर पूछा– ‘क्या मैं हीरोइन बन जाऊंगी?’

Bigg Boss 19 फेम तान्या मित्तल ने Ekta Kapoor से मुलाकात का वीडियो शेयर किया, जिसमें एकता ने उन्हें लिखित ऑफर देने और हीरोइन बनाने की बात कही।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
February 28, 2026 • 4:19 PM  19
ब
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
Bigg Boss 19 फेम तान्या मित्तल की Ekta Kapoor से खास मुलाकात: वीडियो शेयर कर पूछा– ‘क्या मैं हीरोइन बन जाऊंगी?’
“Bigg Boss 19 फेम तान्या मित्तल की Ekta Kapoor से खास मुलाकात: वीडियो शेयर कर पूछा– ‘क्या मैं हीरोइन बन जाऊंगी?’”
Favicon
Read more onthekhatak.com
28 Feb 2026
https://thekhatak.com/ekta-kapoor-tanya-mittal-meeting-bigg-boss-19-heroine-offer-instagram-video
Google News
Copied
Bigg Boss 19 फेम तान्या मित्तल की Ekta Kapoor से खास मुलाकात: वीडियो शेयर कर पूछा– ‘क्या मैं हीरोइन बन जाऊंगी?’

Bigg Boss 19 फेम तान्या मित्तल हाल ही में प्रसिद्ध प्रोड्यूसर Ekta Kapoor से खास मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो तान्या ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें फैंस को उनके टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे से मिलने का मौका देखने को मिला।

वीडियो में तान्या, एकता कपूर के लिए बकलावा और कई गिफ्ट्स लेकर पहुंचती हैं। वह अपनी खुशी जाहिर करती हुई कहती हैं कि किसी ने उनसे कहा था कि सपने सच नहीं होते, लेकिन आज वह एकता कपूर के साथ खड़ी हैं। इस पर एकता ने कहा कि उन्होंने तान्या को शो के दौरान ही रोल ऑफर कर दिया था और बस उन्हें यहां तक आने में थोड़ा समय लगा।

जब तान्या पूछती हैं कि क्या वह हीरोइन बन जाएंगी, तो एकता कपूर ने भरोसा दिलाते हुए कहा, “हां, बिल्कुल।” उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास तान्या के लिए लिखित ऑफर मौजूद है। साथ ही, एकता ने तान्या द्वारा लाई गई गिफ्ट्स की तारीफ की और उनकी फैमिली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पेशेवर और पारिवारिक जुड़ाव लंबा रहेगा।

तान्या ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को कैप्शन देते हुए अपनी कृतज्ञता और एकता कपूर के लिए सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि एकता सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक भावना हैं, जिन्होंने कई लोगों के सपनों को हकीकत में बदला है। इस मुलाकात ने उनके फैंस को बेहद उत्साहित कर दिया है और अब सभी तान्या मित्तल के नए रोल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter