विवाहिता और युवक की जबरन शादी, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

एक विवाहिता और युवक को ग्रामीणों ने कथित तौर पर पकड़कर पिटाई की और जबरन शादी कराई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि युवक फरार है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 9, 2025 • 6:20 PM  236
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
विवाहिता और युवक की जबरन शादी, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
“विवाहिता और युवक की जबरन शादी, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल”
Favicon
Read more onthekhatak.com
9 Jul 2025
https://thekhatak.com/forced-marriage-of-married-man-video-of-beating-goes-viral-on-social-media
Google News
Copied
विवाहिता और युवक की जबरन शादी, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बिहार के सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता और एक युवक को ग्रामीणों ने कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और उनकी जबरदस्ती शादी करा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, 3 जुलाई की रात विवाहिता आरती ने भूख लगने पर युवक बाबुल को खाना लाने के लिए अपने घर बुलाया था। इसी दौरान रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरती की पिटाई की और बाबुल को अर्धनग्न कर रस्सी से बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद युवक को बेरहमी से पीटा गया और पूछताछ के दौरान आरती के मांग का सिंदूर धोकर बाबुल से जबरन उसकी मांग में सिंदूर डलवाकर शादी करा दी गई।

घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। वीडियो में ग्रामीणों द्वारा दोनों के साथ मारपीट और जबरन शादी कराने की प्रक्रिया साफ दिखाई दे रही है। घटना के बाद आरती का सहरसा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि बाबुल शुक्रवार को फरार हो गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में कानून के प्रति जागरूकता की कमी और भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति को उजागर किया है।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter